Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

भाईचारक सांझ को मज़बूत करने, एकता एवं अखंडता को को बरकरार रखने के उद्देश्य से सर्व धर्म सम्मेलन का किया गया आयोजन

Spread the News

प्रोग्राम के मुख्य प्रबंधक मोहम्मद अशरफ खान ने कम्युनिटी हॉल, स्कूल, डिस्पेंसरी समेत सरकार के सामने रखीं कई मांगें

तमाम मांगें बहुत ही जायज़ और जरूरी, हर हाल में पूरा  करवाने की करेंगे कोशिशः  सरदार जगरूप सिंह

बठिंडा। पंंजाब के जि़ला बठिंडा मे पंजाब स्तर पर सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी गिनती में लोगों ने हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम में सभी धर्मों के लोगों ने अपनी शमूलियत को यकीनी बनाया। मुख्य मकसद लोगों को अच्छे कामों के लिए प्रेरित करना और बुरे कामों से रोकना, आपसी भाईचारे को कायम रखना, एकता एवं अखंडता को बनाए रखना था। इस प्रोग्राम के दोैरान  पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी, मुफ्ती मोहम्मद खलील कासमी, और बलवंत राय पूर्व मेयर द्वारा मस्जिद ए फेज़ का नींव पत्थर भी रखा गया।

जिस में विशेष रूप से पहुंचे जनाब बहादुर खान चेयरमैन मुस्लिम महासभा पंजाब, हंसराज मोफर प्रधान मुस्लिम फ्रंट पंजाब, सिंगारा खान मेंबर हज कमेटी, मुफ्ती मोहम्मद यूसुफ कासमी, यासीन सीनियर जर्नलिस्ट, दिलबर खान, मोहम्मद आरिफ मलेरकोटला, अल्लाह दित्ता, मानसा और भटिंडा जिले के सरदार जगरूप सिंह गिल (एमएलए)  श्री अमृतलाल अग्रवाल चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड बठिंडा, सरदार पहल सिंह संधू चेयरमैन मार्कफेड पंजाब , मोहम्मद जमील, टीटू, मास्टर खान सीनियर पत्रकार श्री चिरंजीलाल गर्ग,पूर्व मंत्री पंजाब श्री अशोक कुमार, प्रधान सीनियर डिप्टी मेयर अरुण जीत माल, प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी राजन गर्ग एडवोकेट प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी, बबली ढिल्लों , यादविंदर , गौतम जी, सुनील कुमार फौजी और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

प्रोग्राम के मुख्य प्रबंधक मोहम्मद अशरफ खान जी ने सरदार जगरूप सिंह गिल साहब से पंजाब वक्फ बोर्ड के लोगों के लिए कम्युनिटी हॉल, एक स्कूल,एक डिस्पेंसरी, की मांग भी रखी, वहीं उन्होंने कहा कि इस मोहल्ले साईं नगर में मस्जिद भी बन रही है, चर्च पहले ही है । हमारे हिंदू भाइयों और सिख भाइयों की श्रद्धा को सामने रखते हुए हमें मंदिर और गुरुद्वारे की भी जरूरत है । मंदिर और गुरुद्वारा बनवाया जाए , गलियां पक्की करवाई जाए, स्ट्रीट लाइट्स का इंतजाम करवाया जाए, मोहल्ले में आरो प्लांट लगवाया जाए, मोहल्ले की गलियों में इंटरलॉक गलियां बनवाई जाएं।

जिसका जवाब देते हुए सरदार जगरूप सिंह एमएलए बठिंडा ने कहा कि आपकी तमाम मांगे मांगें बहुत ही जायज और जरूरी हैं यह सरकार तक पहुंचा कर जल्द ही पूरी करवाई जाएंगी । प्रोग्राम खत्म करने से पहले सभी विशेष अतिथियों को सिरोपा डालकर उन्हें उन्हें सम्मान चिन्ह भेंट किया गया और सभी प्रबंधक कमेटी ने सभी प्रोग्राम में आए हुए खास लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments