Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में जेल में भिड़े कैदी, हवालाती पर सूओ से हमला कर किया लहुलुहान

Spread the News

लुधियाना,15 अपैल। जेल में पिछले कुछ दिनों से समय-समय पर बंदीयो में हो रहे आपसी झगड़ों से सुरक्षा कार्य प्रणाली की पोल खुल रही है।जेल में आज सायं कुछ बंदीयो ने रंजिश के चलते हवालाती पर बर्फ वाले सूये से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हवालाती को पुलिस हिरासत में सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।

हवालाती लवप्रीत सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 7-8 बंदियो ने उस पर हमला कर दिया। जिसके चलते उसके पेट में 7 जगह सूए लगे। और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में गार्द कर्मचारी इलाज के लिए जेल अस्पताल लेकर गए। जहां मैडिकल अधिकारी ने सिविल रैफर कर दिया। घायल हवालाती ने बताया कि हत्या के आरोप में भी जेल आ चुका है। उक्त मामले में जमानत मिल गई थी। अब उसे पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज होने के चलते  जेल में बंद है। उधर जेल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments