Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल डिफेंस कॉलोनी जालंधर में नर्सरी फेस्ट का किया गया आयोजन

Spread the News

जालंधर,3 अप्रैल। सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल डिफेंस कॉलोनी जालंधर में नर्सरी फेस्ट का आयोजन किया गया । स्कूल के डायरेक्टर आदरणीय फादर एंटोनी तूरुथिल ने मुख्य मेहमान की भूमिका निभाई। स्कूल के प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस तथा वाइस प्रिंसिपल सिस्टर डोना की अगुवाई में एक खूबसूरत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । बच्चों और उनके माता-पिता के मनोरंजन के अलावा उनको अध्यापकों का साथ देने के लिए भी प्रेरित किया गया ताकि उनके बच्चों को पढ़ाना और भी आसान हो सके। स्कूल को बच्चों का दूसरा घर भी कहा। फादर एंटोनी ने विद्यारंभन सेरेमनी की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments