भोगपुर, 29 मार्च। द लैंडमार्क स्कूल, भोगपुर में ग्रेजुएशन समारोह में 60 से अधिक बच्चों को डिग्री से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वीडिश प्रतिनिधि हंस आंद्रे पियर्सन का स्कूल प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन इंजी सुखविंदर सिंह, चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर, प्रेसिडेंट मिस मनजिंदर कौर, प्रिंसिपल मिस सोनम शर्मा और मानव पाल सिंह ने ज्योति जलाकर की। इसके बाद जूनियर बच्चों ने अपने स्वागती गीत, शिक्षकों के प्रति प्रेम और विभिन्न प्रस्तावों से अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
माता-पिता को प्री विंग में उनके बच्चों द्वारा बिताए गए तीन वर्षों की यात्रा दिखाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस सोनम शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया और बच्चों की खूब सराहना की गई और बच्चों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी स्कूल की ओर से विशेष छूट दी जा रही है। जिसमें किंडरगार्टन का एडमिशन फीस बिल्कुल मुफ्त है और सभी इसका अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।



