Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

आरोपी को पकड़ने गई अमृतसर पुलिस और आरोपी के बीच हुआ मुकाबला

Spread the News

आरोपियों द्वारा पुलिस पर की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी हो गया घायल 

अमृतसर,3 मार्च। चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में पुलिस वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी, आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और अमृतसर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और अमृतसर बाईपास पर पुलिस और आरोपी के बीच छड़प हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

आरोपी भागने लगा और जब वे मजीठा रोड बाईपास के पास पहुंचा तो आरोपी की मोटरसाइकिल फिसल गई और वह गिर गया और आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं और जवाबी कार्रवाई में उक्त आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो 22 साल का है और फतेहगढ़ चूड़ी रोड पर फैजपुरा इलाके का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वहीं गिरफ्तार आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments