अब्दुल बारी सलमानी,विधायक रवजोत सिंह ने शाम चोैरासी के हल्के में पहुँच कर इलाका निवासियों की समस्याओं को सुना
होशियारपुर। आज ज़िला होशियारपुर के शाम चोैरासी के हल्के में पहुंच कर आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी विंग पंजाब के अध्यक्ष अब्दुल बारी सलमानी ने वहाँ के रह रहे अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर इलाके में रह रहे लोगों की समाजी,तालीमी एवं धार्मिक मामलों को लेकर आ रही परेशानियों के बारे में जानने की कोशिश की । इस अवसर पर अब्दुल बारी सलमानी ने आयोजित सभा में मोैजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है जो समूह वर्ग का ख्याल रखने में अहम भूमिका निभा रही है। विशेष रूप से मान सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर संपूर्ण रूप से वचनबद्ध है। इस अवसर पर समागम में श्री अय्यूब सलमानी, हाजी आलमगीर, मुहम्मद इकबाल, इमाम मुहम्मद के अलावा बड़ी संख्या में लोग मोैजूद थे।



