Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Spread the News

फतेहगढ़ साहिब , 25 फरवरी। मानसिक रूप से परेशान एक युवक द्वारा पंखे से लटककर आत्महत्या करने की खबर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना फतेहगढ़ साहिब के सहायक थानेदार तिलक राज ने बताया कि परमजीत कौर ने बताया कि उसके छोटे लड़के जसविंदर सिंह की करीब 5 साल पहले मौत हो गई थी और उसकी मौत के दूसरे दिन ही उसके पति बलवीर सिंह की भी घर में अटैक से मौत हो गई थी। जिसके चलते वह अपने बेटे और पति की मौत के बाद से बीमार है और उसका दूसरा बेटा गुरिंदर सिंह घर पर रहकर ही उसकी सेवा करता है।

जब उसे भूख लगी तो उसने अपने बेटे गुरिंदर सिंह को उसके लिए रोटी बनाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब कुछ देर तक कोई आवाज नहीं आई तो उसने गली से गुजर रहे हैप्पी नाम के व्यक्ति को आवाज दी और कहा कि वह गुरिंदर सिंह को रसोई में देखे वह क्या कर रहा है?

गुरिंदर सिंह का शव पंखे से लटका हुआ था। परमजीत कौर के बयान पर कार्रवाई करते हुए गुरिंदर सिंह के शव का सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments