Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब: छात्र सावधान! शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने जारी किये सख्त निर्देश

Spread the News

चंडीगढ़,23 फरवरी। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज कहा कि राज्य में 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में नकल को पूरी तरह से रोकने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा 278 उड़नदस्तों का गठन किया गया है और प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन उड़नदस्तों का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), प्रिंसिपल, पीएसईबी करेंगे। बोर्ड के सदस्यों और अकादमिक परिषद के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। ये टीमें नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों की रैंडम चेकिंग करेंगी।

उन्होंने वरीय अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का अघोषित दौरा करने और सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अनियमितता न हो और नकल को पूरी तरह से रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि सभी छात्र परीक्षा नियमों का पालन करें ताकि सभी बच्चों के लिए निष्पक्ष और न्यायसंगत माहौल बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments