नई दिल्ली/ चंडीगढ़ 23 फरवरी। अमेरिका से भारतीयों का निर्वासन जारी है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध रूप से गए सैकड़ों भारतीयों को निर्वासित किया गया है। अब खबर आ रही है कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 4 और युवक अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। चारों युवक पंजाब के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। अमेरिका से डिपोर्ट होकर पहुंचे युवकों में 2 बटालियन और 1 जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
आपको बता दें कि हाल ही में तीसरा अमेरिकी सैन्य विमान करीब 112 भारतीयों को लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था। इससे पहले 15 फरवरी को करीब 116 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। डिपोर्ट किए जाने के बाद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एजेंसियों ने इन भारतीयों की जांच की और जरूरी पूछताछ भी की, जिसके बाद उन्हें अपने-अपने घर भेज दिया गया।



