अमृतसर, 20 फरवरी। जानकारी के अनुसार आज सुबह 4:40 बजे अमृतसर के कोट रोड रेलवे स्टेशन के पास एक प्लाईवुड मार्केट में आग लग गई, यह दुकान तीन मंजिला थी और आग ने बाकी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
जिससे आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और पूरा बाजार जलकर राख हो गया और मौके पर खड़े लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
उन्होंने बताया कि गुरदासपुर बटाला अमृतसर की 50 से 60 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं, जिनसे आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है और मालिक ही बता सकते हैं।
इस मौके पर दुकान के मालिक ने कहा कि हमें सुबह पता चला कि हमारी मार्केट में आग लग गई है, हम मौके पर पहुंचे और देखा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन हमारा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है, आग बुझने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।



