Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, नाले में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Spread the News

फरीदकोट, 18 फरवरी | एक प्राइवेट बस ट्रक से टकराकर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो लोगों के हाथ कट गए हैं। उसे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना मंगलवार सुबह कोटकपुरा रोड पर हुई। न्यू डीप कंपनी की यह बस कोटकपूरा से फरीदकोट आ रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही डीसी विनीत कुमार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि लोगों को निकालने का काम जारी है। हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुल निर्माणाधीन था। हमारा पहला प्रयास लोगों की जान बचाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments