Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी की घोषणा , स्कूल, कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, जाने क्यों?

Spread the News

पंजाब डैक्स, 15 फरवरी। पंजाब सरकार की ओर से एक और सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है। सरकार ने 26 फरवरी को हिंदू त्योहार महाशिवरात्रि के सिलसिले में इस छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन पूरे पंजाब में सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक इकाइयां और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि इस बार देशभर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और पूरे दिन उपवास करते हैं। इस दिन मंदिरों और अन्य स्थानों पर विशेष पूजा और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस बीच, पंजाब में रहने वाले हिंदू लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने बुधवार, 26 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments