नई दिल्ली, 8 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 70 सीटों में से बीजेपी 46 सीटों पर और आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर आगे चल रही है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया दिल्ली की जंगपुरा सीट से बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मरवाह से हार गए हैं।



