नई दिल्ली, 3 फरवरी। उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होगी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पैदा हो रहा है। इसका असर जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कहा कि कुछ दिनों की गर्मी के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान में ठंड लौट आई है।
इस सप्ताह पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मौसम सुहाना रहने की संभावना है। सुबह-शाम ठंड लोगों को परेशान करेगी, जबकि दिन में तेज धूप लोगों को राहत देगी। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।



