मुम्बई ,1 फरवरी । सुपरस्टार आमिर खान की दो शादियां टूट चुकी हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। अलग होने के बाद उन्होंने किरण राव से शादी की। वैसे ये तो सभी जानते हैं कि आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी अलग हो चुके हैं। इसी बीच आमिर खान एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने पार्टनर को अपने परिवार से मिलवा दिया है।
एक सूत्र के मुताबिक, आमिर की मिस्ट्री वुमन बेंगलुरु से है।” हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए और उनकी निजी जानकारी का खुलासा नहीं करना चाहिए। लेकिन हाल ही में आमिर ने उस महिला को अपने पूरे परिवार से मिलवाया। ये मुलाकात बहुत अच्छी रही।
साल 2021 में किरण राव का तलाक हो गया
मालूम हो कि आमिर खान की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, आयरा खान और जुनैद खान। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से शादी की और साल 2021 में उन्होंने अलग होने की घोषणा कर दी। उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद का स्वागत किया।
आमिर खान ने खुद को रोमांटिक बताया
हाल ही में आमिर खान अपने बेटे जुनैद की फिल्म लवयापा के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। वहां उन्होंने खुद को बेहद रोमांटिक बताया। आमिर खान ने कहा, ‘मैं बहुत रोमांटिक आदमी हूं। मैं अपनी माँ की कसम खाता हूँ, मैं बहुत रोमांटिक हूँ। यह कहना अजीब लगता है, लेकिन आप मेरी दोनों पत्नियों से पूछ सकते हैं। सच कह रहा हु। मैं उस तरह का रोमांटिक इंसान हूं। मेरी पसंदीदा फिल्में रोमांटिक फिल्में हैं और जब मैं रोमांटिक फिल्में देखता हूं तो मैं उनमें पूरी तरह से खो जाता हूं। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो सच्चे प्यार में विश्वास करता हूं।



