Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को तोड़े जाने के विरोध में दलित समुदाय ने नेशनल हाईवे कर दिया जाम

Spread the News

लुधियाना, 28 जनवरी। अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को यहां दलित समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। विजय दानव के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने विरोध मार्च निकाला और पुलिस अधिकारियों को एक मांग पत्र सौंपा।

दलित समुदाय के नेता यशपाल चौधरी और विजय दानव ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में सभी को समान अधिकार दिया है और उनकी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ अक्षम्य है।

उधर, दलित समुदाय के बंद के आह्वान का शहर में कोई खास असर नहीं दिखा। व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments