जालंधर,28 जनवरी। सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल जालंधर में गणतंत्र दिवस मनाया गया । इस की शुरुआत प्रार्थना से की गई। आज के मुख्य मेहमान प्रोफेसर कंवर सरताज सिंह थे । वे वार्ड न. 18 जालंधर के पार्षद हैं।स्कूल की मुख्य अध्यापिका सिस्टर जेन जोस ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया । मुख्य मेहमान ने झंडा लहराने की रस्म अदा की और उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया ।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों तथा उनके माता- पिता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आज की पीढी को सोशल मीडिया के संपर्क में आने से बचना चाहिए। हरेक के मन में देशभक्ति का भाव था। तत्पश्चात देशभक्ति के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। गेस्ट आफ ऑनर मोनसीनियोर फादर माइकल ऐनी( मालवा रीजन मे बिशप के प्रतिनिधि पादरी) ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इनाम दिए तथा उन्हें प्रेरित करते हुए शिक्षकों के कार्य को सराहा । विद्यार्थियों के माता-पिता में इस मौके पर उपस्थित थे।



