Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना:2 साल पहले काम से निकालने की रंजिश में नोकर ने घर आ कर किया कैंचियों से हमला, मां- बेटा गंभीर जख्मी

Spread the News

लुधियाना, 25 जनवरी। टिब्बा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने घर में घुसकर महिला और उसके नाबालिग बेटे पर कैंची से हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग आ गए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। घायल मां डिंपल और उसके बेटे दानिश को सीएमसी ले जाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के भागने की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी निरंजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना न्यू गोपाल नगर की है। पुलिस को दी शिकायत में घायल डिंपल ने बताया है कि उसके पति की इलाके में आटा चक्की है। आरोपी निरंजन उसकी मिल में काम करता था और 2 साल पहले उसके पति ने उसे चोरी करते हुए पकड़ लिया था और नौकरी से निकाल दिया था। अब 2 साल बाद आरोपी इसी रंजिश का बदला लेने आया था।

घर पर उसके ससुर, वह और उसका बेटा थे। दोपहर में आरोपी ने गेट खटखटाया और कहा कि वह दुकान से आया है और चार्जर लेना है। इसके बाद जैसे ही उसने गेट खोला तो आरोपी ने उस पर कैंची से हमला कर दिया। जब उसका बेटा उसे बचाने आया तो उस पर भी कैंची से हमला कर दिया। उनका शोर सुनकर ससुर अशोक कुमार बाहर आये। उसे देखकर आरोपी निरंजन भाग गया। ससुर ने आसपास के लोगों को बुलाया और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments