लुधियाना, 8 जनवरी। पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। चंडीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार मिनी बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक का नाम जसदेव सिंह है। वह घर से काम पर जा रहा था। बस चालक मौके पर बस छोड़कर भाग निकला।
पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक जसदेव सिंह के बेटे सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह अपने पिता को अपनी एक्टिवा पर ड्यूटी के लिए जेआरएसएस डाकघर गांव सुनायत ले जा रहा था। सिमरनजीत के मुताबिक वह अपने पिता के पीछे बाइक पर आ रहा था। जैसे ही वे चंडीगढ़ रोड पर ग्रेवाल पंप से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से एक लाल रंग की मिनी बस नंबर पीबी 10डीई-2719 आई।
बस चालक गुरदेव सिंह ने तेज गति व लापरवाही से उसके पिता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पता चला है कि सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह पता चलेगी।
आरोपी बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह निवासी गांव चीमा हठूर हाल सरपंच टिब्बा कॉलोनी थाना जमालपुर के रूप में हुई है। मोती नगर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।



