Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

जिगरी दोस्त की पत्नी से ही थे अवैध संबंध , प्रेमिका संग मिल कर दोस्त को दी खौफनाक मौत

Spread the News

उत्तर प्रदेश। क‍िसी ने सही कहा है दोस्‍त से अच्‍छा दुश्‍मन भला। ये बात उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में चर‍ितार्थ होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है क‍ि अवैध संबंधों के चलते उन्नाव में तैनात डॉक्टर की हत्या उसी के एक दोस्त ने कर दी। हत्यारे दोस्‍त मुदित श्रीवास्तव ने पुल‍िस ह‍िरासत के दौरान मीड‍िया को बताया क‍ि उसके संबंध डॉ. गौरव सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह से थे, जिसकी भनक डॉ. गौरव को लग गई थी और इस कारण से उसने डॉक्टर की हत्या कर दी।

बता दें कि मंगलवार को डॉक्‍टर गौरव की पत्नी प्रियंका सिंह ने पुलिस में अपने पत‍ि की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इस दौरान आरोपी मुद‍ित भी डॉक्‍टर की पत्‍नी प्र‍ियंका स‍िंह के साथ मौजूद था और वह सब कुछ ऐसे द‍िखा रहा था क‍ि जैसे की उसे कुछ पता ही नहीं है। लेक‍िन इलेक्‍ट्रॉन‍िक साक्ष्‍यों से आरोपी मुद‍ित बच नहीं सका और जब पुल‍िस ने उससे पूछताछ की तो उसने सारा अपराध कबूल कर ल‍िया।

डॉक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुल‍िस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। नौबस्ता पुलिस ने जब डॉक्टर की तलाश शुरू की तो उसका कहीं पता नहीं लगा। डॉक्टर के दोस्त मुदित श्रीवास्तव से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल की और महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में डॉक्टर का रक्तरंजित शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद पूरा मामला खुल गया।

डॉ गौरव अपने ससुराल आवास विकास नौबस्ता आए हुए थे। यहां से वह अपने दोस्त के पास चले गए थे। यहां उनके दोस्‍त मुद‍ित ने पहले उन्‍हें शराब प‍िलाई और उसके बाद उनकी हत्‍या कर दी। मज़ेदार बात यह है कि डॉ गौरव की पत्नी प्रियंका सिंह ने ही डॉक्टर के घर ना पहुंचने पर पुलिस को घटना की सूचना दी थी।

पुल‍िस ने बताया है क‍ि आरोपी ने खुलासा क‍िया है क‍ि डॉक्‍टर को प‍िछले डेढ़ महीने से पता था क‍ि उसकी पत्‍नी प्र‍ियंका के साथ उसके अवैध संबंध हैं। आरोपी को डर था क‍ि कहीं डॉक्‍टर उसका मर्डर न कर दें इससे पहले उसने ही डॉक्‍टर का मर्डर कर द‍िया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments