लुधियाना, 25 दिसंबर | सोने के बड़े शोरूमों में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बदमाश आभूषण देखने के बहाने शोरूम में आते हैं। वह सेल्समैन को फंसाते है और फिर दुकान से आभूषण चुरा लेते है। कुछ दिन पहले कल्याण ज्वेलर पर भी धोखाधड़ी हुई थी।
अब ताजा मामला रानी झांसी रोड स्थित ऑरा फाइन ज्वैलर्स का सामने आया है। जहां से एक शख्स सोने की चेन लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को जानकारी देते हुए शोरूम मैनेजर जय प्रकाश हरोदिया ने बताया कि वह रानी झांसी रोड पर ऑरा ज्वैलर्स में काम करते हैं। एक व्यक्ति दुकान में आया। उन्होंने सेल्समैन पुष्पिंदर से प्लैटिनम चेन दिखाने को कहा। सेल्समैन से बात करने के बाद आरोपी ने करीब 50.97 ग्राम सोने की चेन अपने कपड़ों में छिपा ली। जय प्रकाश के मुताबिक, सेल्समैन ने सामान चेक किया तो मामले का खुलासा हुआ।
सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर ने 50.97 ग्राम से भी कम वजन की प्लैटिनम सोने की चेन कपड़ों में छिपा रखी थी। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



