Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ बर्फबारी की भी चेतावनी…

Spread the News

चंडीगढ़, 23 दिसंबर | पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। संगरूर, पटियाला, फरीदकोट, पठानकोट, बठिंडा, मुक्तसर साहिब समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। 26 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। दिल्ली-NCR में और भी बढ़ेगी ठंड। इस दौरान तेज हवाएं और बर्फवारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य मैदानी राज्य कोहरे से ढके रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है। 23 से 26 दिसंबर के बीच हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। 26 और 27 दिसंबर को बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में सुबह और रात में घने कोहरे के साथ भीषण ठंड की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, जिसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम और पूर्वी भारत (गुजरात राज्य को छोड़कर) में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने कहा कि 23 से 25 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के विभिन्न इलाकों में 23 से 26 दिसंबर तक और पंजाब और राजस्थान में 22 से 27 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments