जालंधर , 21 दिसम्बर । आज सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल जालंधर में नर्सरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया। इस की शुरुआत प्रार्थना गीत से की गई। इस समारोह के मुख्य मेहमान स्कूल के डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी तुरुथिल थे। स्कूल के प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस, वॉइस प्रिंसिपल सिस्टर डोना की अगुवाई मे क्रिसमस का त्योहार स्कूल के ऑडिटोरियम में मनाया गया । इसे बहुत अच्छे से सजाया गया।
सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा क्रिसमस के उपलक्ष में क्रिसमस प्ले और क्रिसमस के साथ संबंधित विभिन्न डांस कार्यक्रम तथा कैरल पेश किए गए। इसके बाद सांता क्लाज के भेष मे छोटे बच्चों ने भाग लिया।तत्पश्चात सब ने रेवरेंड फादर एंटोनी के साथ क्रिसमस का त्यौहार बड़े जोर शोर के साथ मनाया। स्कूल के विद्यार्थियों ने शेयरिंग और केयरिंग के साथ इस त्यौहार को मनाया।



