Friday, November 20, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडबरी इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान मेला हुआ आयोजित

Spread the News

भोगपुर , 21 दिसम्बर। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए वुडबरी स्कूल भोगपुर में डायरेक्टर मिस मनजिंदर कौर के नेतृत्व में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल, चार्ट, वर्किंग मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में भाग लिया और मॉडलों को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल फायर अलार्म, ग्लोबल वार्मिंग, सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन एवं उसका उपयोग, प्रकाश संश्लेषण आदि आकर्षण का केंद्र बने।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर सुखविंदर सिंह और चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर गणमान्य व्यक्ति के रूप में पहुंचे और वे बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि और कौशल देखकर बहुत प्रभावित हुए। इस अवसर पर अध्यापिका सलिंदर कौर, कमलजीत शिवानी व समस्त स्टाफ उपस्थित था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments