Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

BREAKING : पटियाला में नगर निगम चुनाव के नामज़दगी के दौरान BJP उम्मीदवारों की फाइलें छीन भागे अज्ञात , मचा हंगामा

Spread the News

पटियाला, 12 दिसंबर | नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन माहौल गरमा गया है। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने बीजेपी की ओर से नामांकन दाखिल करने आए नेताओं की फाइलें अचानक छीन लीं और भाग गए। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी गेट बंद कर दिए हैं। अब सिर्फ एक गेट से ही लोगों को प्रवेश की इजाजत है। आम आदमी पार्टी नेता जॉनी कोहली ने मीडिया से कहा कि ये सब ड्रामा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक ही अंदर जा रहे हैं। काम बहुत अच्छे से चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उनकी पत्नी भी नामांकन दाखिल करने अंदर गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments