चंडीगढ़, 4 दिसंबर। पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है जिससे दोनों जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पंजाब का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर है, जबकि चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार दिसंबर में भी कई दिनों तक ठंड अपना असर नहीं दिखाएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सीजन में शीतलहर वाले दिन सामान्य से कम हैं। इसकी वजह पंजाब-चंडीगढ़ से सटे पहाड़ी इलाकों में सामान्य से कम बारिश और बर्फबारी है। हिमालय में बर्फ से ढका क्षेत्र फरवरी की तुलना में 32 प्रतिशत कम हो गया है, लेकिन वर्षा 108 प्रतिशत बढ़ गई है। इन दोनों कारणों से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार दिसंबर महीने में ठंड कम रहेगी।
7 दिसंबर से हिमालय रेंज में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह 7 दिसंबर की रात से सक्रिय हो जाएगा। यह पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण पंजाब-चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।



