Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

नवांशहर की पुलिस चौकी में मिला बम , धमाके की खबर सुनते ही चौकी की तरफ अफसरों ने किया रूख

Spread the News

नवांशहर, 2 दिसंबर | पुलिस चौकी में बम मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस चौकी से बम की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

नवांशहर के काठगढ़ थाना अंतर्गत अंसार चौकी पर आज सुबह हुए बम विस्फोट की सूचना पाकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस चौकी पर पहुंचे। अंसार पुलिस चौकी पर अधिकारी बैठे हुए हैं।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि बम फटा नहीं, बल्कि एक बम मिला है। पुलिस अभी पूरी जानकारी देने से कतरा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments