जालंधर, 2 दिसंबर | मशहूर कुल्हड़ पिज्जा जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही वे पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तरह-तरह के पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसके बाद से उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं।
दरअसल, गुरप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘इसका मतलब है कि तलाक पक्का हो गया है।’ आपको बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।



