Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

मोदी के रहते हुए प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखना बंद कर दें राहुल गांधी- भूल जाओ बाबरी मस्जिद हमें तो जन्मभूमि चाहिएःहिमंत बिस्वा सरमा

Spread the News

कोप्पल। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अभी से कमर कस रखी है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रैलियों और जनसभाओं से लोगों को अपने विकास कार्यों के बारे में बताने का काम कर रहे हैं। इस बीच कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए असम के सीएम और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल विदेशों में जाकर भारत का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे जनता माफ नहीं करेगी।

कर्नाटक के कनकगिरी में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कांग्रेस पर कई वार भी किए। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को हर हाल में जिताना ही होगा, क्योंकि हमें अब बाबरी मस्जिद नहीं, जन्मभूमि चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रहते ही देश का तेजी से विकास हुआ है।

सरमा ने भाषण के दौरान कहा कि राहुल ने देश को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल का लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ये कहना कि लोकतंत्र, न्यायालय और संसद खतरे में है, ये दिखाता है कि वो देश को बदनाम करना चाहते थे। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी जब भी विदेशों में गए उन्होंने देश का नाम रोशन करने का काम किया, लेकिन राहुल ने देश का अपमान किया है। राहुल को ये जानना होगा कि मोदी के रहते वे कभी पीएम नहीं बन सकते।

असम के सीएम सरमा ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने देश में तो भारत जोड़ो की पदयात्रा निकाली थी, लेकिन वो विदेशों में भारत तोड़ो की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जब राहुल कर्नाटक आए थे तो मैंने उनसे पूछा था कि साल 2047 में भारत किसने तोड़ा था और बताया था कि आपके नाना ने ये किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments