Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

उपचुनाव से पहले अकाली दल को बड़ा झटका! पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल हुए

Spread the News

होशियारपुर, 24 अक्टूबर। पूर्व विधायक और मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह दिया है। उपचुनाव के दौरान अकाली दल पहले से ही विवादों में है और ठंडल का जाना पार्टी की चिंताएं बढ़ा रहा है। उम्मीद है कि ठंडल बीजेपी में शामिल होंगे और इसके लिए होशियारपुर में एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

सोहन सिंह ठंडल के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं से पंजाब की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने अभी तक होशियारपुर के चबेवाल से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। बीजेपी की ओर से एक निजी होटल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हो रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान सोहन सिंह ठंडल को पार्टी में शामिल किया जाएगा। संभव है कि इसी कार्यक्रम में बीजेपी अपने उम्मीदवार की घोषणा भी कर सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments