जालंधर, 23 अक्टूबर । जालंधर वासियों के लिए अहम खबर है। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि शहर के अलग-अलग इलाकों में आपको भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शास्त्री मार्केट से लेकर रेलवे स्टेशन, नेहरू गार्डन रोड, लाडोवाली रोड को बंद कर दिया है। जबकि बी.एम.सी चौक, ए.पी.जे. स्कूल रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां तक कि एपीजी सड़क से गुरुनानक मिशन चौक तक सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। ऐसे में वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजपाल श्री गुलाब चंद कटारिया आज जालंधर के दौरे पर हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किये गये हैं।



