फाजिल्का, 16 अक्टूबर | भारत-पाकिस्तान सीमा पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में दर्शक हिस्सा लेते हैं। 16 अक्टूबर से रिट्रीट सेरेमनी का समय बदलकर शाम 5 बजे कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. सीमा क्षेत्र विकास मोर्चा के संयोजक एवं अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण समय में बदलाव होता है। उन्होंने रिट्रीट के लिए आने वाले पर्यटकों को अपने आधार कार्ड के साथ शाम साढ़े चार बजे फाजिल्का के सादकी बॉर्डर पर पहुंचने को कहा।



