Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर! केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू बन सकते हैं पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष

Spread the News

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर | पंजाब बीजेपी में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। पंजाब में पंचायती चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को पंजाब बीजेपी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पंजाब बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को इस पद से हटाया जा सकता है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से सुनील जाखड़ के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई थी, जिसके बाद पंजाब बीजेपी में काफी हंगामा चल रहा है। हालांकि जाखड़ के इस्तीफे की बात को बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व ने खारिज कर दिया है।

फिलहाल बीजेपी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को जल्द ही पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जाखड़ के इस्तीफे की खबर के बाद से पंजाब बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उनसे नाराज हैं, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में हाईकमान को एक पत्र भी भेजा गया था, जिसमें सुनील जाखड़ को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments