चंडीगढ़, 11 अक्टूबर | पंजाब के सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) 18 अक्टूबर 2024 को होगी। इस बैठक का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देना और उनके विकास के लिए आगे के प्रयासों पर विचार करना है। इस बैठक में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और जीरो ड्रॉप आउट को लगातार अपनाने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के स्कूलों में महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं-
16 अक्टूबर 2024 से विद्यालय सफाई अभियान
विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कदम
खेल एवं अन्य कला गतिविधियों के लिए विशेष उपाय



