Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

अजीबो-गरीब मामला ! 65 साल की बुजुर्ग ने 38 साल के आशिक से तोड़ा रिश्ता, गुस्साए प्रेमी ने अगवा किया पोता

Spread the News

मोगा | यहां बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां 65 साल की बुजुर्ग महिला के आशिक ने उसके पोते को ही किडनैप कर लिया। मोगा के एक गांव के स्कूल से 6वीं कक्षा के छात्र को उसकी दादी के प्रेमी ने अगवा कर लिया। बच्चे के अगवा होने की जानकारी जब घरवालों और स्कूल प्रबंधन को लगी तो उनके हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस को बच्चे के अगवा होने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को दो घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला। वहीं आरोपी सुखदेव सिंह (38) को गिरफ्तार किया है।

दादी का आशिक आरोपी सुखदेव सिंह सोमवार को बच्चे के स्कूल पहुंचा था। आरोपी ने बच्चे को कुछ खाने का समान दिलाने के बहाने स्कूल से ही अगवा किया था। आरोपी स्कूल स्टाफ को यह कहकर बच्चे को साथ ले गया कि वह बच्चे का जानकार है और उसे कुछ खाने-पीने का सामान दिला कर वह उसे घर भी ले जाएगा।

आरोपी के बच्चे को स्कूल से ले जाने के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चे के घर पर फोन किया। घरवालों ने कहा कि हमने किसी को भी बच्चे को लेने नहीं भेजा। इसका बाद स्कूल और परिवार ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

साथ रहते थे आरोपी और बुजुर्ग महिला
दरअसल बच्चे की दादी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मोगा के गांव बुटर सुखदेव सिंह के साथ नाजायज संबंध थे। 6 महीना से महिला और आरोपी सुखदेव सिंह एक साथ रह रहे थे। कुछ दिन पहले महिला अपने पति के घर वापस आ गई थी। महिला ने आरोपी सुखदेव सिंह के साथ रहने से मना कर दिया और उसके साथ रिश्ता भी खत्म कर दिया था। आरोपी महिला बुजुर्ग को अपने साथ ले जाने के लिए कई बार मना चुका था, लेकिन महिला उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात से गुस्साए सुखदेव सोमवार सुबह 11 बजे महिला के पोते को दादा का परिचय देकर स्कूल से अगवा कर ले गया। जांच में सामने आया कि बच्चे ने आरोपी सुखदेव सिंह पहले भी देखा था। इस वजह से वह उसके साथ स्कूल से चला भी गया।
पुलिस ने दो घंटे में ढूंढ निकाला बच्चा
जांच अधिकारी एसएचओ इंस्पेटर अर्षप्रीत कौर ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल से 6वीं कक्षा के बच्चे के अगवा किए जाने की सूचना मिली थी। एसएसपी को सूचना देने पर अलग-अलग टीम बनाकर दो घंटे के अंदर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला और आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments