अमृतसर | गोल्डन टेंपल परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, एक जज गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे थे। जिनके साथ गन मैन मौजूद थे। जज अंदर माथा टेकने चले गए और गनमैन बाहर ही गलियारा के पास रुके रहे। इतनी देर में युवक भागकर आया और गनमैन की पिस्टल छीन कर खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
गोली की आवाज सुनकर आस पास के दुकानदार भी भाग कर आए। लेकिन तब तक युवक वहीं गिर गया था। युवक के सिर पर गोली लगी है। इतनी सिक्योरिटी के बावजूद युवक का खुद को गोली मरना बेहद हैरान जनक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं युवक की पहचान भी पता की जा रही है।
थाना गलियारा पुलिस अधिकारी के अनुसार, खुद को गोली मारने वाला व्यक्ति प्रवासी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि युवक कहां से आया था। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही युवक की पहचान कर ली जाएगी।
जिस जगह युवक ने खुद को गोली मारी है, वह गोल्डन टेंपल के ठीक सामने है, जहां दुकानें हैं। इसे प्रवेश द्वार भी कहते हैं। यहां वीआईपी पार्किंग की भी व्यवस्था है और हर समय सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। पुलिस अधिकारियों का कार्यालय भी यहीं है।



