Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर की चर्चित ट्रैवल एजेंसी में हमला, युवकों ने स्टाफ पर बरसाई कुर्सियां; अमेरिका वीजा रिफ्यूज होने से गुस्सा थे

Spread the News

 जालंधर | गढ़ा रोड पर स्थित चर्चित ट्रैवल एजेंसी आर्यन्स एकेडमी में घुसकर कल यानी शुक्रवार को देर शाम कुछ युवकों द्वारा अंदर घुसकर हमला कर दिया गया। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें आरोपी आरोपी पहले एजेंसी के कर्मचारियों पर कुर्सियों से हमला कर करते हैं और फिर उसे थप्पड़ मारते हैं।

मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। थाना सात की पुलिस आज दूसरे पक्ष के लोगों को थाने बुलाएगी

एजेंसी के मालिक अनिल शर्मा की ओर से जारी किए गए एक बयानों में बताया गया है कि हमलावरों ने उनसे अमेरिका का वीजा लगवाने के लिए संपर्क किया था। मगर उक्त युवक अपना इंटरव्यू नहीं क्लियर कर पाए तो उनका वीजा नहीं आया।

इसी बात पर गुस्साए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर तोड़फोड़ की और स्टाफ पर कुर्सियां मारी गई। शर्मा ने कहा- सात माह पहले उक्त परिवार अमेरिका वीजा के लिए बात करने आया था। वीजा एक लड़की ने लगवाना था। वीजा फीस के अलावा कोई पैसा नहीं लिया गया। वीजा रिफ्यूज होने के बाद ऑफिस में पहुंच कर तोड़फोड़ की गई और मारपीट की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments