आदमपुर,9 सितम्बर। वुडबरी इंटरनेशनल स्कूल भोगपुर में चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर के नेतृत्व में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कौर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए छात्रों के जीवन में शिक्षकों के महत्व के बारे में बताया।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की प्रशंसा की और उन्हें कड़ी मेहनत और लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और स्कूल की प्रतिभाशाली शिक्षक मिस जसकीरन कौर को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया और बाकी के स्टाफ को भी अलग-अलग टैग देकर सन्मानित किया गया। इस मौके पर सभी स्टाफ मौजूद रहा।



