Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास सैलून व स्पा सेंटर में पुलिस की Raid, आपत्तिजनक हालत में काबू किए लड़के-लड़कियां

Spread the News

अमृतसर, 3 सितंबर |  अमृतसर जोड़ा फाटक के पास स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की। यह रेड 8 घंटे तक चली है।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे पुलिस ने स्पा सेंटर और सैलून के अंदर से आठ लड़कियों और पांच लड़कों को काबू किया। इस संबंध में महिला पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जोड़ा फाटक के पास चौहान स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस दौरान जब पुलिस ने यहां रेड की तो सैलून के अंदर से आपत्तिजनक हालत में लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि फिलहाल सैलून मालिक और स्पा सेंटर के अंदर से पकड़े गए लड़के-लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments