रोहतक। हरियाणा के जिला रोहतक के गांव मायना में ब्लाइंड मर्डर का मामला सामने आया है। यहां गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। जो कपड़े में बंधा हुआ था। घटनास्थल के पास कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की हत्या करके फेंका हुआ प्रतीत हो रही है। जिसको देखते हुए शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब करीब 35-40 वर्ष लग रही है। जिसके शव को कपड़े में बांधकर नाले में फेंका हुआ था। शनिवार सुबह लोग नाले की तरफ तो उन्होंने शव को देखा। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला।
कई दिन पुराना शव
शव को देखकर लग रहा है कि वह कई दिन पुराना है। किसी ने उसकी पहले हत्या की और बाद में शव को कपड़े में बांधकर यहां फेंक दिया। ताकि किसी को इसके बारे में पता ना लग पाए। अब पुलिस के समक्ष हत्या की गुत्थी सुलझाने से पहले मृतक की पहचान करने की चुनौती है। जिसके लिए पुलिस जुटी हुई है। शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव मायना के पास गंदे नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जो पकड़े में बंधा हुआ था। अभी तक जांच के अनुसार हत्या करके फेंका हुआ प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जिसके बाद मामले की तय तक जा पाएंगे।



