इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पटना आएं : पूर्व एडीएम माहीर अब्दुल मुनीर
साहेबगंज/दामोदरपुर(मुजफ्फरपुर)। लोकतंत्र की धरती वैशाली के हाजीपुर,महनार,महुआ,रजासन,पटना के मसौढ़ी,दरभंगा के जाले,समस्तीपुर के ताजपुर से बढ़ते हुए इदरीसिया दर्जी फेडरेशन का यह कारवां मुजफ्फरपुर ज़िले के साहेबगंज स्थित यहियापुर गांव में पहुंचा। जहां इदरीसिया दर्जी फेडरेशन के बैनर तले शानदार इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एडीएम माहीर अब्दुल मुनीर व संचालन मोहम्मद ज़फीर ने बहुत ही बेहतरीन अंदाज़ में किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती ने कहा कि इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन से बिरादरी में जागरूकता बढ़ी है।लोग आगे आ रहे हैं और जुड़ रहे हैं।
हमारी कोशिश पूरे बिहार में इस समाज को अधिकार दिलाने की है। इसके लिए सबसे पहले इस समाज को शिक्षित बनने, अपने अधिकार के लिए संगठित होने और एकजुटता के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। इन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले तीस सालों से मेरी मांग को सिर्फ आश्वासन देकर सरकार ठग रही है। दर्जी समाज को एक साजिश के तहत सत्ता में आज तक भागीदारी से वंचित रखा गया। राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक इदरीसिया दर्जी बिरादरी को एस सी,एस टी का दर्जा देने की मांग लगातार कर रहे हैं। दर्जी आर्टिजन विकास समिती का गठन कर लागू नहीं किया गया। जबकि यह वर्षों से उठ रही मांग है।
धुरद को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब सरकार को यह बात समझ लेना चाहिए कि यह समाज अपने अधिकार के लिए आपको सत्ता की कुर्सी पर बैठाया है तो आने वाले वक्त में अपने अधिकार की खातिर सत्ता की कुर्सी से बेदखल भी कर सकता है। 1995 से लेकर अब तक संघर्ष कर रही यह समाज फिर से एकजुट हो रही है।2024 में और 2025 में जो सरकार इस समाज की मांग को पूरा करेगी तो उसे ही यह समाज एकजुट होकर वोट करेगा।श्री भारती ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने समाज से दहेज जैसी लानत को खत्म किजिए। अपनी मां बहन को शिक्षित किजिए और अपने बच्चों को जरूर पढाएं।
16 मार्च को पटना चलने की अपील कर कहा कि यह सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। आप सभी को दावत देने आया हूं कि एक दिन की कुर्बानी देकर पटना के रविन्द्र भवन में जरूर पहुंचें। वहीं वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के उत्तर बिहार के अध्यक्ष लाल मोहम्मद ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि बिरादरी के लोगों से मेरी यही अपील है कि अब समय आ गया है अपनी ताकत दिखाने का। 16 मार्च को पटना में इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन सभी लोग मिलकर ऐतिहासिक बना दीजिए। लोगों को एकजुट होने पर जोर दिया।आने वाले दिनों में पूरे बिहार के एक एक जिले का दौरा कर बिरादरी को एकजुट करने का संकल्प लिया।
वहीं इदरीसिया दर्जी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव राजू वारसी ने संबोधित कर कहा कि 1965 में भारत पाकिस्तान जंग में आपके बिरादरी का बच्चा परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद ने दुश्मन पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। हम देश की खातिर आज भी कुर्बानी देने की तैयार हैं। हम वतन की शान तिरंगा सीते है। हम वतन की खातिर सीने पर गोली खाते है। फिर भी सरकार हमे ही हमारे अधिकार को छीन रही है। आबादी हमारी चालीस से पचास लाख लगभग है। हमारे पास वोट पावर है। अधिकार को लेने के लिए आप सभी एकजुट होकर पटना को पाट दीजिए फिर देखिए यह गूंगी बहरी सरकार आपको आपके अधिकार देने पर मजबूर होगी।
अपने समाज में भी लीडर बनाने की जरूरत है।मेरी कोशिश है कि इस समाज से और भी अब्दुल हमीद,अब्दुल मुनीर,शहरयार,अंजुम आरा बने।लोगों में शिक्षा को लेकर जागरूकता लाने पर जोर दिया।दर्जी समाज के पेशा करने वालों से छीनकर जीविका दीदी को वर्दी सिलाई का ठेका देने पर कहा कि यह सरकार की साजिश है। सरकार दर्जी आर्टिजन विकास समिति,दस्तकार दर्जी आयोग का गठन और वीर अब्दुल हमीद भवन निर्माण अविलंब करे। प्रोफेसर मोहम्मद मुस्लिम ने कहा कि हमारा समाज पढ़ाई में भी काफी पिछड़ा है।हम लोग अपने समाज के गरीब बच्चों को आर्थिक रूप से सहयोग कर अच्छी शिक्षा दिलाने का काम करेंगे।
पैगंबर इदरीस अलैहिस्सलाम के बारे में बताया। वैशाली जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान रजा इदरीसी ने संबोधित कर शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जब तक शिक्षित नहीं होंगे तब तक अपने अधिकार के लिए नहीं लड़ सकते। इन्होंने भी पैगंबर इदरीस अलैहिस्सलाम,पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में विस्तृत रूप से बताया। लोगों से पटना चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जमशेद आलम उर्फ प्यारे,मोहम्मद शकील वैशाली,मोहम्मद शाहनवाज अता मीडीया प्रभारी,अब्दुल गफूर इदरीसी,मौलाना यासीन,मोहम्मद सज्जाद आदि ने भी संबोधित किया।यहियापुर गांव वालों की ओर से सभी अतिथियों को फूलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
वहीं सभी अतिथियों को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व एडीएम माहीर अब्दुल मुनीर साहब ने भी संबोधित कर कहा कि जागो उठो,बिरादरी के लिए दौड़ो। इन्होने सभी लोगों से अपील किया कि 16 मार्च को पटना में आयोजित इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन को एकजुट होकर सफल बनाएं। इस अवसर पर मोहम्मद बिलाल,मोहम्मद सरवर,मोहम्मद नौशाद,मेहंदी हसन,अब्दुल गफूर,मोहम्मद फुरकान,मोहम्मद शाहिद,मोहम्मद नेयाज,मोहम्मद रेहान,महमूद आलम,मोहम्मद मनीर,सज्जाद हुसैन,अब्दुल हन्नान आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए।
अंत में मोहम्मद जफीर ने सभी शुक्रिया अदा किया और कार्यक्रम को समाप्त किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर शहर के दामोदरपुर दर्जी मोहल्ला में भी इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद शाहनवाज उर्फ अफरोज नेता ने की। जबकि कार्यक्रम में मोहम्मद मेराज आलम जेया,मोहम्मद कलीम वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य के पति,मोहम्मद एकबाल,मोहम्मद कलीम,मोहम्मद मनीर वार्ड पार्षद मनियारी,मोहम्मद हासिम,मोहम्मद हसरे आलम मनियारी,मोहम्मद छोटे,मोहम्मद सरफराज हसन,मोहम्मद असलम मनियारी,मोहम्मद सेराजुल,मोहम्मद महमूद कोलुआ,मोहम्मद अजीम ब्रह्मपुरा आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए। सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती ने 16 मार्च को पटना पहुंचने की अपील की।



