मदरसा तालीमुल कुरआन वल हदीस पंजाब की धार्मिक शिक्षा का केंदर,जनता से ख्याल रखने की अपील
लुधियाना। मदरसा तालीमुल कुरआन वल हदीस भामियाँ कला,गुरू नानक नगर ताजपुर रोड लुधियाना के संस्थापक जनाब हाफिज़ व कारी आफताब ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ के साथ बातचीत करतेे हुए कहा कि ये मदरसा एक लंबे समय से देश के भविष्य बच्चों को जहा्ँ धार्मिक शिक्षा के साथ साथ दुनियावी शिक्षा (सकूली शिक्षा) भी प्रदान कर रहा है। वहीँ बच्चों को माता-पिता की सेवा करने के साथ साथ देश से मुहब्बत पैदा करने की भावना भी इन में पैदा कर रहा है। मदरसे के संस्थापक ने अपने जज़बाती बातचीत में पंजाब के लोगों से अपील भी की कि वह इस मदरसे का ओैर इस में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों ओैर अध्यापकों का ख्याल रखें। आज बच्चों को शिक्षा देना ओैर उन्हें अपने संस्कारों से जोड़ना समय की मांग है।



