Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

सिल्वर मेडल जीतने के बाद Neeraj Chopra  की सामने आया पहला रिएक्शन, कहा-अरशद का दिन था

Spread the News

नई दिल्ली, 9 अगस्त| पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने ओलंपिक स्वर्ण पदक को जीतने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन वह इसे हासिल करने में असफल रहे और 89.45 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उनके हाथ रजत पदक आया।

वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने स्वर्ण पदक जीता, जो उनके देश का खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। नदीम ने 92.97 मीटर की अद्भुत थ्रो के साथ ये ऐतिहासिक जीत हासिल की। पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन सामने आया है।

नीरज चोपड़ा ओलंपिक्‍स में दो मेडल जीतने वाले भारत के चौथे एथलीट बन गए हैं। इससे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधू और मनु भाकर ने ओलंपिक्‍स में दो मेडल जीतने का कमाल किया है। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को लेकर कहा कि उनका दिन था।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा कि मुकाबला शानदार था। हर खिलाड़ी का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। टोक्यो, बुडापेस्ट, एशियाई खेलों का अपना दिन था। मैंने अपना बेस्ट दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है। आज भले ही हमारा राष्ट्रगान नहीं बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में कहीं और जरूर बजाया जाएगा।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments