लुधियाना,4 अगस्त। मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी संयोजक जमीयत उलेमा हरियाणा- पंजाब के और जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि आज जमीयत उलेमा लुधियाना पंजाब की मासिक बैठक मदरसा मदीनतुल उलूम भोला कॉलोनी ताजपुर रोड में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी और शहर के विद्वानों ( उलमाओं) ने भाग लिया और बैठक की अध्यक्षता जमीयत उलेमा लुधियाना के महासचिव डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ ने की।
हाजी मुहम्मद फुरकान खज़ानची जमीयत उलमा लुधियाना ने कहा कि धर्म परिवर्तन की घटनाओं में वृद्धि बहुत चिंता का कारण है, पिछले कुछ वर्षों में लुधियाना शहर में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, इसी को सामने रखते हुए आज की मीटिंग में अन्य योजनाओं के अलावा सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त, 2024 ई. को मगरिब से ईशा तक, धर्मत्याग के कारण- उनके समाधान, इस संबंध में एक मजबूत कार्य योजना और उनके कार्यान्वयन पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना, में रखा जाएगा।
जिसमें शहर लुधियाना और उसके आसपास मदरसों के जिम्मेदारों, मस्जिदों के इमामों, दावत- तबलीग के जिम्मेदार लोगों और राष्ट्रीय और सामाजिक संगठनों को अध्यक्षों एवं संचालकों को शिरकत करने का निमंत्रण दिया जायेगा। वहीं इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रुप में हजरत मौलाना मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी मुफ्ती ए आजम पंजाब एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एवं श्री डॉ. नसीर अख्तर मलेरकोटलवी शामिल होंगे।
मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी उपाध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना ने कहा कि इस महीने जमीयत उलेमा लुधियाना के तत्वधान में मदरसा मदीनतुल उलूम भोला कॉलोनी, इदारा तामीर-ए-मिल्लत छावनी मोहल्ला और फतेहगढ़ मस्जिद में इस्लाहे मुआशरा (सामाजिक सुधार) कार्यक्रम होंगे और इन स्थानों पर मुफ्ती नूरुल ऐन मजाहिरी, मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी और मौलाना दिलशाद रहीमी भाषण देंगे।
सुबह 8 बजे के निकट बैठक खतम हुई। भाग लेने वालों में मुफ्ती नूरुल ऐन मजाहिरी मोहतमिम इदारा तामीर-ए-मिल्लत छावनी मोहल्ला लुधियाना, हाफिज मुहम्मद बरकत जीजीएस नगर लुधियाना, मुहम्मद मुस्तफा एल ब्लॉक, हाफिज मुहम्मद आसिफ पंजाबी बाग टिब्बा रोड और कारी मोहम्मद तौसीफ उस्ताज मदरसा मदीनतुल उलूम भोला कॉलोनी के नाम शामिल हैं।



