लुधियाना। कोैम दी सांझ मिशन पंजाबकी एक अहम मीटिंग आज लुधियाना शहर में हुई । इस मीटिंग मेंकोैम दी सांझ मिशन पंजाब के सदस्यों की सहमति से कोर कमेटी का गठन किया गया। ये कोर कमेटी कोैंम के सुलगते हुए मुद्दों ओैर जनता की भलाई के कामों को करने के लिए वचनबद्ध है। पूरे भारत से जो लोग भी अवाम की भलाइ का जजबा रखते हों वह इस टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इस कोर कमेटी में एडवोकेट नईम खान जालंधर राज्य अध्यक्ष मुस्लिम संगठन पंजाब, रियाज खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक सेल संगरूर, अजमिल खान भादसों महासचिव मुस्लिम महासभा पंजाब , अनीस त्यागी लुधियाना चेयरमैन और सीईओ उस्मानिया चैरिटेबल हॉस्पिटल, मोैलाना अनवर अमृतसरी राष्ट्रीय अध्यक्ष नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फरंट, आरिफ खान मलेरकोटला अध्यक्ष नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसाइटी, इरफान खान मलेरकोटला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फुरकान कुरैशी, मुहम्मद सिकंदर जालंधर, राणा शराफत खान , निशार मुहम्मद, शेर अली गोबिंदगढ़ मुस्लिम सेवा दल पंजाब, दिलबर खान बादशाहपुर शामिल हैं।



