Thursday, November 19, 2026
No menu items!
Google search engine

गर्मी से जालंधर वासियों को मिली राहत, सावन के दूसरे सोमवार लगी बारिश की झड़ी

Spread the News

जालंधर, 29 जुलाई :सावन महीने के दौरान आज तड़के हुई भारी से मध्यम बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही तपिश और उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से बारिश ना होने के कारण गर्मी एक बार फिर अपना पूरा असर दिखा रही थी और तापमान 40 डिग्री के आस-पास फिर से पहुंच चुका था और हुमस कारण लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 11 जिले तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है। वहीं बारिश के कारण जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं सावन की मुख्य फसल धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे भी खिल चुके है, क्योंकि करीब 10-15 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उन्हें धान की फसल पर पानी की पूर्ती करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था लेकिन सावन महीने हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है।

 (Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments