Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

Punjab : सो रहे परिवार पर तेजाब से हमला, 1 गंभीर रूप से झुलसा, पीजीआई रेफर

Spread the News

खन्ना, 27 जुलाई |   गांव रामपुर में सो रहे परिवार पर तेजाब फेंक दिया गया। यह तेजाब परिवार के मुखिया पर गिरा और उसने शोर मचा दिया। जब तक घर की लाइट लगाई गई, तेजाब फेंकने वाला फरार हो गया था। तेजाब से गंभीर रूप से झुलसे अमनदीप सिंह (42) को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया।

बलविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 23 साल पहले अमनदीप सिंह से हुई थी। उनकी दो बेटियां एक 21 साल और दूसरी 19 साल की है। उसके पति अमनदीप सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। गत रात्रि खाना खाने के बाद वे चारों एक कमरे में कूलर लगाकर सो गए थे। खिड़की को कपड़े से कवर किया था। खिड़की के पास उसके पति अमनदीप सो रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब उसके पति चारपाई से उठकर चिल्लाने लगे। उसने लाइट लगाई तो देखा कि कमरे में धुआं ही धुआं था। उसके पति पर किसी ने ज्वलनशील पदार्थ या तेजाब गिराया। बिस्तर भी जल गया था। बाहर निकल देखा तो सीढ़ियों से कोई भाग गया था। उसने अपने रिश्तेदार बलजीत सिंह को बुलाया जो कार लेकर आया और उसके पति को पहले चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।

मामले की जांच कर रहे आईओ एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पीजीआई के डाक्टरों ने अमनदीप सिंह को बयान देने के लिए अनफिट करार दिया। जिसके बाद अमनदीप की पत्नी बलविंदर कौर के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments