मायापुरी25 जूलाई। हाफिज मोहम्मद नाजिम और मदरसा अरबिया तरतीलुल-कुरान, मायापुरी टिब्बा रोड लुधियाना की आयोजन समिति के और अन्य सदस्यों के प्रयासों से महिलाओं के लिए इसाहे मुआशरा( समाज में सुधार) शीर्षक के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ता और विशेष अतिथि की हैसियत से प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी संयोजक जमीयत उलेमा हरियाणा शामिल हुए।
पर्दे के पीछे महिलाओं की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफती ए शहर और जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष ने कहा कि जो इस्लाम द्वारा महिलाओं को सम्मान दिया गया और इस्लाम द्वारा उसके लिए जो अधिकार निर्धारित अधिकारों किए गये हैं वह सम्मान, आदर विश्व में किसी भी धर्म द्वारा नारी को नहीं दिये गये हैं। आपने कहा कि नारी मानव समाज का एक अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण तत्व है, उसके बिना कोई भी राष्ट्र एवं समाज पूर्ण नहीं हो सकता।
आपने कहा कि इस्लाम के प्रचार-प्रसार में महिलाओं की भूमिका अविस्मरणीय है और क़यामत तक आने वाली महिलाओं के लिए अजवाजे मुतह्हरात, आसिया और मरियम जैसी पवित्र महिलाएं आदर्श हैं। आपने कहा कि यह बहुत दुख की बात है की बेपर्दगी एवं सोशल मीडिया का दुरुपयोग हर जगह आम होता जा रहा है और इसके परिणामस्वरूप महिलाओं की विकृति और अजनबियों के साथ भागने और शादी रचाने जैसी दर्दनाक घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।
आपने महिलओं से कहा कि वह अपने रुतबे को पहचानें, स्वयं धार्मिक बनें , अपने घरों में अकाबिर उलमा की प्रामाणिक धार्मिक पुस्तकें पढ़ने और सुनने का माहौल पैदा करें। अपने बच्चों, युवा या युवावस्था के करीब की लड़कियों की शिक्षा और प्रशिक्षण पर ध्यान दें।




