Friday, October 23, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब : पानी के तेज बहाव में बहे सरपंच की मिली लाश, 2 अन्यों की भी हुई थी मौ+त

Spread the News

बटाला, 24 जुलाई | बटाला के नजदीकी गांव भारथवाल के सरपंच की 5वें दिन भोमा-वडाला नहर में शव मिलने का समाचार मिला है। देर शाम इस संबंध में जानकारी देते हुए घनिए-के-बांगर थाने के एस.एच.ओ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि 5 दिन पहले  लाहोर ब्रांच नहर में नहा रहे बटाला के नजदीकी गांव भारथवाल के सरपंच रणबीर सिंह पुत्र अजीत सिंह पानी के तेज बहाव होने के कारण बह गया था, जिन्हें बचाने के लिए इनके 2-2 साथी मखण सिंह पुत्र सरवण सिंह और करतार सिंह पुत्र बचन सिंह जोकि नहर के किनारे खड़े थे, ने सरपंच को बहता देख के नहर में छलांग लगा दी थी और वह नहर में बह गए।

एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस पार्टी ने बड़ी मशक्कत करके लोगों और गोताखोरों की मदद से मखण सिंह और करतार सिंह की लाशें तो बरामद कर ली थी पर उक्त सरपंच रणबीर सिंह की लाश बारे कुछ पता नहीं चल सका था, जबकि इसकी लाश को ढूंढने के लिए नहर का पानी पुलिस द्वारा बंद करवाया गया था। एस.एच.ओ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि इस सबके बावजूद उन्होंने सरपंच की लाश को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन दिर रात जारी रखा और आखिरकार उन्होंने एस.डी.आर.एफ. की गोताखोरों की टीम की मदद से जिला मजीठा में पड़ती भोमा-वडाला नहर में से सरपंच रणबीर सिंह भारथवाल की लाश को बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments