Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर के प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी से की मुलाकात

Spread the News

अमृतसर की मस्जिदों की सुरक्षा एवं अवैध कबजों पर प्रतिनिधि मंडल ने की चर्चा

पूरे मामले पर है कड़ी निगाह, जल्द मामले का हो जायेगा निपटाराः शाही ईमाम

चंडीगढ़,23 जुलाई। आज जामा मस्जिद लुधियाना में अमृतसर के प्रतिनिधि मंडल ने मस्जिदों की सुरक्षा एवं अवैध कबजों को ले कर पंजाब के शाही इमाम एवं मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना उस्मान लुधियानवी से मुलाकात की । इस अवसर पर मौलाना शाह आलम कासमी, नदवी, चेयरमैन मानिक अली, आम आदमी पार्टी के नेता खुर्शीद अहमद, श्री नफीस खान, हाफिज वसीम, अब्दुर रज्जाक, जोरआवर व अन्य जिम्मेदार साथी विशेष रुप से मौजूद थे। प्रतिनिधि मंडल के प्रवक्ता मौलाना शाह आलम ने पूरी स्थिती से अवगत कराते हुए कहा कि जो लोग मस्जिदों की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ या उस पर अवैध कबजा कर के अपनी राजनीती चमकाना चाहते हैं वह उनके खिलाफ भरपूर कार्वाई चाहते हैं।

उस के बाद समूह सद्सयगणों ने अपने अपने विचार भी वयक्त किये। अंत में पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी जी ने प्रतिनिधि मंडल के समूह लोगों को विशवास दिलाया कि उनकी पूरे मामले पर कड़ी निगाह है वह जल्द ही इस मसले को हल करवा देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments